Doordrishti News Logo

भोजनालय में गैस सिलेण्डर भभका, जनहानि नही

जोधपुर, शहर के माता का थान इलाके भदवासिया क्षेत्र में बुध्वार की दोपहर में एक गैस सिलेण्डर भभक गया। सिलेण्डर से तेजी से आग पकड़ ली। बाद में उसे खुले स्थान पर लाकर रखा गया। देखते ही देखते पूरा सिलेण्डर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सिलेण्डर भभकने से आस पास के एरिया में एक बारगी हडक़ंप सा मच गया। बाद में आम लोगों के सहयोग से आग को बुझा दिया गया। सूचना पर माता का थान पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार भदवासिया स्थित जयश्री भोमिया नमकीन में रखे एक गैस सिलेण्डर में बुधवार दोपहर में अचानक से गैस रिसाव के चलते आग लग गई। गैस सिलेण्डर ने तेजी से आग को पकड़ा। इस पर आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर खुले में लाकर रखा गया। वह पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026