युवक की हत्या के बाद शव को प्लास्टिक कट्टे में डाल नाडी में फेेंका
- शव तीन चार दिन पुराना
- शरीर पर 10-15 चाकू मारने के आलामात
जोधपुर,निकटवर्ती बिलाड़ा स्थित हर्ष गांव में सुबह एक नाडी मेें शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक कट्टे में था और हाथ पैर बंधे हुए थे। शरीर जाहिरा चाकू से गहरे घाव के आलामात मिले हैं। पुलिस दोपहर तक मृतक के पहचान के प्रयास मे लगी थी। शव को बिलाड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बिलाड़ा वृताधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि हर्ष गांव में प्राचीन देवल मंदिर है। आस पास नाडी बनी है जिसमें काफी पानी भरा है। सुबह किसी राहगीर ने नाडी में एक प्लास्टिक कट्टे से दुर्गंध आने की जानकारी दी। तब पुलिस वहां पहुंची और उसे खुलवाया गया। इस पर इस कट्टे में एक युवक का शव मिला जिसके हाथ पैर प्लास्टिक डोरी से बंधे हुए थे। हत्यारों ने प्लास्टिक कट्टे पर भी बोरी डाल दी थी। मृतक की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।
मौका ए हालात से प्रतीत हुआ कि शव तीन चार दिन पुराना है। शरीर पर चाकू अथवा किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। तकरीबन 10-15 वार करना प्रतीत हुआ है। हत्या के बाद शव को नाडी में लाकर फेंका गया है। वृताधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आस पास के एरिया से मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पहचान के बाद ही हत्यारों और उसके कारण का पता लग पाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

