केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण
जोधपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष(जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राघवेन्द्र काछवाल व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश पुखराज गहलोत ने मंगलवार को केन्द्रीय कारागृह,जोधपुर का निरीक्षण किया।
उन्होंने केन्द्रीय कारागृह के वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कक्ष,कम्प्यूटर कक्ष,सभी बैरकों,भोजनशाला,जेल अस्पताल, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण करते हुए विचाराधीन एवं सजाबंदियों से भी वार्ता की। जेल में उपस्थित बंदियों से उनके रहने,खाने-पीने तथा दैनिक आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्थाओं के विषय में,उनके लंबित व विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में तथा अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। काछवाल ने जेल अधीक्षक राजपाल सिंह से भी उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।
राघवेन्द्र काछवाल द्वारा निरीक्षण के समय मानसिक रोगी सैल का भी जायजा लिया एवं जेल अधीक्षक से जेल में विभिन्न स्थानों पर बंदियों से पौधारोपण करवाने एवं उनकी देख- रेख करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया तथा बंदियों का समय रचनात्मक गतिविधियों में उपयोग में लेने को कहा गया। इस दौरान उनके द्वारा जेल प्रशासन को बंदियों के अधिवक्ता नहीं होने की स्थिति में विधिक सहायता आवेदन पत्रों, जमानत आवेदन पत्रों,अन्य आवश्यकताओं के संबंध में कार्यवाही के लिए संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से पत्राचार करने के लिए सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजपाल सिंह, जेल उप-अधीक्षक महेश शर्मा आदि जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

