जातरुओं की सेवा में निःशुल्क सुबह शाम प्रसादी वितरण
सुरेश दोषी का रेलवे सलाहकार सदस्य बनाने पर किया स्वागत
जोधपुर,सूर्यनगरी सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर रामदेवरा जाने वाले जातरूओं के लिए मिनिमम दर पर नमकीन,सुबह-शाम निःशुल्क प्रसादी वितरण का आयोजन किया है। अध्यक्ष गोपाल माच्छर ने बताया कि प्रतिदिन सवेरे 8 से रात 9 बजे तक सूर्यनगरी सेवा समिति द्वारा लागत दर पर नमकीन (मिर्ची बड़ा, मोगर कचोरी,समोसा,कोफ्ता) चाय तथा सुबह-शाम निःशुल्क प्रसादी वितरण किया जा रहा है। आज सूर्य नगरी सेवा समिति में सदस्य सुरेश दोषी को रेलवे सलाहकार के सदस्य बनाने पर समिति के सदस्यों द्वारा साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्याम गुप्ता, सूरज सोनी,कमल किशोर भूतड़ा, दिनेश मुथा,भंवरलाल बाहेती, शिव शाह,ओम प्रकाश बिरला,पहलाद बजाज,प्रदीप छाजेड़ व अन्य सदस्य ने बड़े जोश के साथ स्वागत किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

