किसानों के लिए अलग बजट बनेगा, सब सरकारों को समय आने पर करना पड़ेगा-गहलोत
-स्कूली बच्चों में भी पर्यावरण और प्रदूषण जानकारी के संस्कार डालें -कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात को हंस कर टाल गए
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसानों के लिए अलग से बजट बनेगा। किसानों का बजट भी दो गुना कर दिया गया है। राजस्थान मेडिकल के तौर पर पूरे देश में मॉडल बन चुका है। वे प्रधानमंत्री से भी मांग करते है कि मेडिकल वाला मॉडल पूरे देश पर लागू करें, ताकि आमजनता को इसमें फायदा हो। वे आज 73वें पर्यावरण महोत्सव कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व में पर्यावरण पर चिंता जताई और कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के असर से देश दुनिया में पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। जिसको लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जाती है। जहां तक राजस्थान में वृक्षारोपण होना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा है। पूरे देश में यही हालात है। राजस्थान में 50 हैक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण किया गया है मगर जितना होना चाहिए उतना नहीं हुआ है। किसानों को मिलने वाला बजट भी दोगुना कर दिया है। किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा। आने वाले समय में पूरे देश की सरकारों को ऐसा करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि आज राजस्थान मेडिकल के पूरे देश में मॉडल के रूप में पेश किया जाता है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग करते हैं कि राजस्थान के मेडिकल मॉडल को पूरे देश में लागू करें। ताकि जनता को इसका फायदा मिले। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और प्रदूषण को लेकर बच्चों में जागरूकता की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कॉलेज स्तर पर तो पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाता है मगर स्कूली बच्चों में भी संस्कार दिए जाने चाहिए। बचपन से ही उन्हें पर्यावरण और प्रदूषण की जानकारी दी जाए, उनमें पर्यावरण को लेकर संस्कार भरें।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात को टाला
मुख्यमंत्री गहलोत से जब पत्रकारों ने उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की बात को लेकर सवाल किया तो वे मुस्कुरा कर टाल गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

