फरियादियों को देख कर मुख्यमंत्री रोक नहीं पाए स्वयं को
जनता की समस्याएं सुनी और दिया समाधान का आश्वासन
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आम जन की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई का दिन तो मुकर्रर था बुधवार 31 अगस्त का लेकिन मंगलवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित शिलान्यास समारोह में जाने के लिए सर्किट हाऊस से रवाना होते समय समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद में खड़े फरियादियों को देख मुख्यमंत्री स्वयं को रोक नही सके और पहुंच गए उनके पास। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना,ज्ञापन लिए तथा आत्मीयता से बातचीत की और समाधान का आश्वासन भी दिया।
जनसुनवाई के लिए निर्धारित समय से एक दिन पूर्व ही जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा समस्याओं की सुनवाई को देख उम्मीद लिए आए फरियादियों ने सुकून का अहसास किया। इस दौरान कई संगठनों और संस्थाओं ने जन कल्याणकारी योजनाओं व जनहित कार्यों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

