73वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव मंगलवार को, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार 30 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को प्रात: 10.30 से 12 बजे पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में आयोजित 73वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव में भाग लेंगे। मध्याह्न 12.30 से अपराह्न 3 बजे तक का समय रिजर्व रहेगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.30 बजे श्रीउम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में बाईजी के तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य एवं शहरी सीवरेज कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त शाम 4.30 बजे लेकव्यू हॉटल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि विश्राम जोधपुर में निर्धारित है।
बुधवार को जनसुनवाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 31 अगस्त, बुधवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जोधपुर सर्किट हाऊस में जनसुनवाई करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

