शहर में सात स्थानों से बाइक चोरी
जोधपुर,शहर में सक्रिय वाहन चोर सात जगहों पर बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश आरंभ की है। मंडोर पुलिस ने बताया कि नयाबास बालसमंद निवासी निवासी किशोरसिंह पुत्र बद्री नारायण की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इसी तरह भदवासिया मंदिर वाला मोहल्ला निवासी गणपत पुत्र पप्पूराम ने माता का थान पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसकी बाइक भदवासिया अस्पताल के निकट से चोरी कर ले गया। गांधीपुरा बीजेएस गली नंबर 6 निवासी धर्मेद्र प्रजापत पुत्र जोगाराम की बाइक गली से चोरी हो गई। जबकि पृथ्वीपुरा रसाला रोड निवासी रवि पंडित पुत्र श्यामलाल पंडित अपनी बाइक लेकर पावटा प्रथम पोलो की तरफ गया था। जहां से उसकी बाइक पार हो गई। प्रथम पोलो महामंदिर निवासी जितेंद्र पुत्र रामनिवास की बाइक सनसिटी अस्पताल के सामने से चोरी हुई। राजसमंद के कलावतों का खेड़ा निवासी रणजीत पुत्र भंवरलाल बागरिया की बाइक दल्ले खां चक्की के पास से चोरी हुई। शास्त्रीनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया। इधर सूरसागर पुलिस के अनुसार भूरीबेरी सांईमंदिर के पास में रहने वाले जेठाराम की बाइक क्षेत्र से चोरी हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

