Doordrishti News Logo

जैसलमेर से श्रीगंगानगर फेस्टिवल ट्रेन आज से

  • पोकरण,रामदेवरा व फलोदी स्टेशनों पर भी ठहराव
  • तीन महीने सप्ताह में छह दिन चलेगी

जोधपुर, रामदेवरा के जातरुओं व सैलानियों की सुविधा के लिए उत्तर- पश्चिम रेलवे द्वारा घोषित जैसलमेर- श्रीगंगानगर फेस्टिवल ट्रेन शुक्रवार को जैसलमेर से चलेगी। इस फेस्टिवल ट्रेन का संचालन तीन माह तक सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। इसके साथ ही जोधपुर से रामदेवरा के लिए विभिन्न मेला स्पेशल ट्रेनें भी गुरुवार से चलना शुरू हो गई।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीगंगानगर-जैसलमेर-श्रीगंगानगर ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया है जो जोधपुर मंडल के फलोदी,रामदेवरा व पोकरण स्टेशनों पर भी ठहराव करेंगी। इससे रामदेवरा के जातरुओं के साथ-साथ जैसलमेर आने वाले सैलानियों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन का संचालन 25 नवम्बर तक किया जाएगा जिसमें सात जनरल व एक स्लीपर कोच होंगे।

उन्होंने बताया कि गंगानगर-जैसलमेर- गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन 04708 जैसलमेर से शाम 5:40 बजे रवाना होकर 7:50 बजे रामदेवरा, 20.50 बजे फलोदी और सुबह 5:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंच जाएगी। ट्रेन नंबर 04707 श्रीगंगानगर से रात्रि 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.50 बजे फलोदी, 8:38 बजे रामदेवरा,9 बजे पोकरण व 11:15 बजे जैसलमेर पहुंच जाएगी।आवागमन में यह ट्रेन केसरी सिंहपुर, श्रीकरणपुर,गजसिंहपुर,रायसिंहनगर, जैतसर,सूरतगढ़,अरजनसर,महाजन, लूणकरणसर,लालगढ़,कोलायत, फलोदी, रामदेवरा व पोकरण रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 637 किलोमीटर का रास्ता यह ट्रेन साढ़े बारह घंटों में पूरा करेंगी और रास्ते के चौदह स्टेशनों पर रुकेंगी।

इधर रामदेवरा मेले के लिए गुरुवार से चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें जोधपुर से पोकरण बरास्ता रामदेवरा एक,जोधपुर से रामदेवरा दो,मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर एक ट्रेन है। इसके अतिरिक्त बीकानेर के लालगढ़ से फलोदी-रामदेवरा के रास्ते जैसलमेर के लिए एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 28 अगस्त से किया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि वर्तमान में जोधपुर से पोकरण मेला स्पेशल ट्रेन जोधपुर से रात्रि 2:55 बजे,जोधपुर से रामदेवरा स्पेशल ट्रेनें जोधपुर से अपराह्न 1:30 बजे व सायं 7:50 बजे रवाना हो रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026