Doordrishti News Logo

फोन पर बात कर रहे युवक के पीछे से आया, मोबाइल झपट कर ले गया

जोधपुर, शहर के भदवासिया फ्रूट मंडी के बाहर एक व्यक्ति के हाथ से पैदल आया युवक मोबाइल लेकर भाग गया। वह चिल्लाया तब तक आरोपी काफी तेजी से भाग निकला। पीडि़त ने महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: शिवनगर घेवड़ा ओसियां हाल श्रीराम अस्पताल बनाड़ रोड निवासी महेंद्र सिंह पुत्र मांगीलाल जाट ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि वह भदवासिया फ्रूट मंडी के बाहर मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। तभी पीछे से पैदल आए युवक ने हाथ पर झपटा मारा और मोबाइल छीनकर ले गया। वह उसके पीछे भी भागा, मगर युवक तेजी से भाग निकला। पुलिस ने जांच आरंभ करते हुए अब फुटेज खंगालना शुरू किया है।

रात को घर से तीन मोबाइल चोरी

कलाल कॉलोनी गली नंबर 11 में रहने वाले शैलेश पुत्र बाबूलाल कलाल ने नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर से रात्रि में तीन मोबाइल चोरी हो गए। उसने इस बारे में आकाश नाम के एक शख्स पर संदेह जताया है। पुलिस अब जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026