Doordrishti News Logo

दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवर नगदी चुराई

एक में घर सूना था, दूसरे में परिवार मजदूरी पर गया हुआ था

जोधपुर,शहर के करवड़ और प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में दो घरों में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सोने चांदी के जेवर और नगदी आदि चोरी कर ले गए। पीडि़तों ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दी है। करवड़ पुलिस ने बताया कि रलावास गांव निवासी केवलराम पुत्र मदनलाल राव मजदूरी करता है। वह दिन में मजदूरी पर चला गया और पत्नी व बच्चे खेत में चले गए। इस बीच अज्ञात चोर घर में घुसे और ताले तोडक़र बक्से में रखी सोने की कंठी, बोर, मादलिया तकरीबन 5 तोला सोना और चांदी के कड़ला,छड़ा और पायल सहित आधा किलो चांदी के आइटम के साथ साढ़ेे तीन हजार की चुरा ले गए। करवड़ पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल शीशपाल इसमें जांच कर रहे हैं।

दूसरी तरफ प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि ई-35 शॉपिंग सेेंटर प्रताप नगर में रहने वाली पूजा पंवार पत्नी प्रेमचंद जीनगर ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित जोधपुर से बाहर गई हुई थी। घर 10 से 20 अगस्त के बीच सूना था। 20 की रात को लौटने पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर वहां तीन अलमारियों और बक्सों से सामान बिखरा दिखा। अज्ञात चोर घर से सोने की तीन अंगुठियां,चांदी की रामनवमी,चांदी का सेट,सिक्के,चांदी के दो बाजूबंद, कंदोरा,दस एवं एक रूपयों की गड्डी के अलावा 5 हजार की नगदी चुरा ले गए। जांच एएसआई गोविंदसिंह की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026