जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक 23 को
जोधपुर,जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार प्रातः 10.30 बजे जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिला परिषद में आयोजित होगी। बैठक में जिले के प्रत्येक ब्लॅाक से ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यो की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना एवं पंचायत समितियों से निरस्त हुए सामुदायिक शौचालयों के स्थान पर नये प्रस्तावित सामुदायिक शौचालयों का अनुमोदन भी किया जायेगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

