खिलाड़ियों की मिनी बस-ट्रक ट्रेलर से भिड़ी,एक क्रिकेट खिलाड़ी की मौत
12 खिलाड़ी सहित 16 लोग घायल
जोधपुर, निकटतर्वी नेतड़ा गांव में शनिवार की देर रात खिलाडिय़ों से भरी एक मिनी बस और ट्रक ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में सीकर के एक खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि 12 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। ट्रक चालक और खलासी भी घायल हुए हैं। जिन्हेें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शव को रविवार को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।
करवड़ थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि सीकर के 13 खिलाड़ी एक मिनी बस में सवार होकर जोधपुर में पाल गांव में क्रिकेट टूर्नामेेंट खेलने के लिए आ रहे थे। इस मिनी बस में खिलाड़ी सहित 15 लोग सवार थे। इनकी मिनी बस जब नेतड़ा गांव की सरहद में पहुंची तब एक ट्रक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में सीकर निवासी 20 साल के अंकित की मौत हो गई। जबकि अन्य खिलाड़ी, चालक परिचालक घायल हो गए। ट्रक ट्रेलर के चालक और खलासी भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया। इनकी स्थिति सामान्य बताई जाती है। टूर्नामेंट रविवार को आयोज्य था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

गुरुद्वारों में हुए विशेष आयोजन

सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे

डेढ़ करोड़ से संवरेगा मेड़ता रोड बाईपास स्टेशन

