Doordrishti News Logo

श्रमिक आवास योजना से लोन दिलाने का झांसा देकर 3.25 लाख ऐंठे

जोधपुर, खेड़ापा के सेवकीकलां के रहने वाले एक व्यक्ति से सवा तीन लाख की ठगी हो गई। उसे श्रमिक आवास योजना से लोन दिलाने का झांसा देकर रूपए ऐंठ लिए गए। मगर साल भर तक न तो लोन दिलाया और न ही दी गई रकम पुन: लौटाई गई। पीडि़त ने अब करवड़ थाने में इस बारे में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि घटना में सेवकीकलां खेड़ापा हाल गंगाणी निवासी जेठाराम पुत्र माणकराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके एक परिचित श्रीराम कॉलोनी तिंवरी निवासी दिलीप कच्छवाह ने उसे श्रमिक आवास योजना में लोन दिलाने की बात की थी। तब उसने रूपयों की जरूरत बताते हुए लोन के लिए कागजी कार्रवाई को कहा। धीरे-धीरे आरोपी को 3.25 लाख रूपए दे दिए गए। मगर न तो उसे श्रमिक आवास योजना में लोन दिलया और न ही अब रकम को लौटा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध

शहर के बोम्बे योजना चौखा गांव में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सेंध लगाकर सामान के साथ नगदी जेवर चोरी कर लिए गए। इस बारे में राजीव गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। राजाीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर बी -195 में रहने वाली किरण पत्नी फूसाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक मकान बोंबे योजना चोखा में भी है। जो बंद रहता है। अज्ञात चोरों ने वहां पर सेंध लगाकर जेवर,नगदी और घरेलु सामान चोरी कर ले गए। वह शुक्रवार को मकान संभालने गई तब धटना का पता चला।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: