Doordrishti News Logo

किशोरी को बाइक पर अगवा कर सूनी जगह पर दुष्कर्म

जोधपुर,जिला पश्चिम में एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी रात्रि के समय किशोरी को अपनी गाड़ी पर अगवा कर ले गया और सूनी जगह पर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजन की तरफ से अब नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। घटना 16 अगस्त रात को होना बताया गया है।

पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ उसके बयान लिए गए हैं। पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उम्मेद सिंह नाम का शख्स एक किशोरी को 16 अगस्त की रात में अगवा कर अपनी गाड़ी पर ले गया। बाद में उसे एक सूने स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म कर धमकियां दी। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगी है। पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: