Doordrishti News Logo

सदभावना दिवस पर अधिकारियों व कार्मिकों ने ली प्रतिज्ञा

जोधपुर, संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा एवं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिन 20 अगस्त के अवसर पर इस वर्ष राजपत्रित अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा,एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा,एडीएम सिटी प्रथम राम चन्द्र गरवा,एडीएम सिटी (द्वितीय) गरिमा शर्मा,एसडीएम (दक्षिण)अपूर्वा परवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews