खेत में काम करते करंट से कृषक की मौत,सड़क हादसे में युवक मरा
जोधपुर, मथानिया के भैसेर कुतड़ी गांव में एक कृषि फार्म पर कार्य करते करंट लगने से कृषक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने इस बारे में पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी है। दूसरी एक सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई।
मथानिया पुलिस ने बताया कि भैसेर कोटवाली के रहने वाले बाबूराम पुत्र रघुनाथराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र बिड़दाराम भैसेर कुतड़ी गांव में कृषि फार्म पर कार्य कर रहा था। तब टयूबवैल से आए करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया।
इधर लूणी पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र देवीलाल यादव ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र अपनी बाइक से कांकाणी गांव की तरफ से निकल रहा था। तब एक कार के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

