आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 17 अगस्त से 10 सितंबर तक
पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र जोधपुर
जोधपुर, दीपावली पर्व पर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र जोधपुर में विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थाई अनुज्ञापत्र के इच्छुक आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र 17 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं। पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़ ने बताया कि आवेदक अपने आवेदन पत्र अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लाइसेंसिंग,आयुक्तालय जोधपुर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए दस्तावेज चार प्रतियों में संलग्न किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र (प्रारूप एई-5), प्रस्तावित स्थल का ब्ल्यू प्रिन्ट (मानचित्र) चार प्रतियों में, जिसमें आस-पास स्थित व्यावसायिक परिसर की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित हो। प्रस्तावित स्थल के उपर निवास न हो। (दुकान का क्षेत्रफल 9 वर्ग मीटर से कम एवं 25 वर्ग मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए व दुकान अग्निशमन वाहन के पंहुच योग्य होनी चाहिए), प्रस्तावित स्थल ऐसे परिसरों से या उसी प्रकार के स्फोटकों, ज्वलनशील या खतरनाक सामग्री के भण्डारण के लिए उपयोग किये जाने वाले किसी अन्य परिसर से न्युनतम 15 मीटर की दूरी पर होगी। आवेदक के पहचान पत्र की छायाप्रति,व्यावसायिक स्थल के स्वामित्व किरायानामा इत्यादि से सम्बन्धित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति,यदि प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार में है तो संबंधित ग्राम पंचायत के पदेन सचिव का अनापत्ति प्रमाण पत्र,आवेदक के पासपोर्ट साईज के फोटो आवेदन पत्र पर लगाएं। आवेदक द्वारा आवेदन पत्र पर दो अतिरिक्त पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज चार प्रतियों में जमा होंगे। अपूर्ण आवेदन प्रस्तुत करने पर आवेदन अस्वीकार होने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक स्वयं की होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

