Doordrishti News Logo

श्रद्धांजलि समारोह में आई शिक्षिका का बैग चोरी

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित शहीद स्मारक हाइफा पार्क के पास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आई एक शिक्षिका का बैग चोरी हो गया। इसमें कुछ रूपए और मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस अब बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि सेनापति भवन के पीछे हाईकोर्ट कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका योगिता टाक पत्नी दिलीप टाक रातानाडा स्थित शहीद स्मारक हाइफा पार्क पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आई थी। तब उनका बैग अज्ञात चोर ले गया। बैग में कुछ नगदी, मोबाइल एवं जरूरी सामान था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed