Doordrishti News Logo

श्रीक्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

युवा पीढ़ी को शिक्षित बनाने का लिया संकल्प

जोधपुर,श्रीक्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज जोधपुर द्वारा नई सड़क हनुमानजी की भाकरी चारभुजा मन्दिर चौक स्थित समाज के कार्यालय में महंत आत्माराम एवं मुख्य अतिथि हारून द्वारा तिरंगा फ़हराया गया। कोषाध्यक्ष विनोद देवतवाल ने बताया कि इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक गमेरीया,सचिव रतन अनावडिया एवं समस्त समाज बन्धु व मोहल्लेवासी मौजूद थे। पुरुषों व महिलाओं के साथ-साथ समाज के बच्चों ने भी 76 वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह से मनाया।

इस अवसर पर प्रतिज्ञा ली कि स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद हम हमारे देश का तिरंगा ध्वज वापस एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रखेंगे, यदि रास्ते में कहीं भी देश के ध्वज को अपमानित कर गिराया गया हो तो उसे उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखेंगे महंत आत्मा राम ने समाज बंधुओं को सन्देश दिया कि युवा पीढ़ी को शिक्षित किया जाए,उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखा जाए।
महिला वर्ग ने भी उत्साह से अमृत महोत्सव मनाया। महिला वर्ग से लीलावती देवतवाल,अरुणा निमिवाल ने बताया कि समाज के हित में कार्यरत उपस्थित सभी वरिष्ठ महिलाओं का माला पहना कर स्वागत किया गया। सावत्री निमिवाल,सूरज खटोड,कंचन देवतवाल,शशी अनावडिया,रेखा देवतवाल, ललिता डुंगरवाल,लक्ष्मी गमेरीया, हरिता गमेरीया,लवंदना देवतवाल,महिमा डूंगरवाल, ललिता डूंगरवाल,परवीन बानो सहित समस्त महिला वर्ग उपस्थित थीं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026