Doordrishti News Logo

तीज पूजन की रही धूम,तीजणियों में जबरदस्त उत्साह

  • चोहाबोर्ड 20-ई आदर्श नगर में किया सामूहिक तीज पूजन
  • सोलह श्रंगार कर आई तीजणियां
  • चंद्रदर्शन कर खोला व्रत

जोधपुर,शहर में रविवार को कजली तीज की धूम रही। महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग के लिए व्रत कर विधिवत पूजन कर चंद्र दर्शन के बाद पति दर्शन कर व्रत पारणा किया। इसी कड़ी में चौपसनी हॉउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-ई स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में तीजणियों ने सामूहिक पूजन किया। इस अवसर पर गहनों से लकदक सोलह श्रंगार कर बड़ी संख्या में तीजणियों ने सामूहिक रूप से कजली तीज का पूजन किया और तीज माता की कथा का श्रवण किया।

teej-puja-celebrated-tremendous-enthusiasm-in-teejni

पूजन में शामिल उन नव विवाहिताओं का उत्साह देखने लायक था जिनकी पहली तीज थी। क्षेत्र की चंचल बताया कि उनका विवाह के बाद पहला तीज है,इसलिए इसे मनाने का उत्साह ज्यादा है। इन नव विवाहिताओं ने कहा कि यह हमारी परंपरा और संस्कृति है। हमने अपने बुजुर्गों से जो संस्कार सीखा है हम उसे अगली पीढ़ी को देंगे,इसी प्रकार हमारी संस्कृति सदैव अक्षुण रहेगी।

तीजणियों ने बताया कि कजली तीज को बड़ी तीज भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं तीज माता की पूजा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं,यद्यपि कुँवारी कंयाएँ भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए बड़ी तीज का पूजन करती हैं। पूजा में वरिष्ठ महिलाओं ने अन्य महिलाओं को तीजमाता की कथा सुनाई।

तीज माता पूजन के बाद चंद्रमा का पूजन कर गेहूँ,चावल व चने से बने सत्तू खाकर महिलाओं ने अपना व्रत खोला तथा अपने बुजुर्गों का आशिर्वाद प्राप्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: