Doordrishti News Logo

देश की आजादी में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान-स्वामी आदित्यवेश

आर्य वीर दल के श्रावणी पर्व में मुखर हुए युवा सन्यासी।

जोधपुर,आर्य समाज पाबूपुरा में आर्य वीर दल जोधपुर के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित हुआ सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान व युवा आर्य संन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में आर्य समाज व ऋषि दयानन्द के सिपाहियों का सर्वाधिक योगदान रहा है। गुरु विरजानन्द, श्याम कृष्ण वर्मा, देवतावरूप भाई परमानंद, लाला हरदयाल, स्वामी श्रद्धानन्द, लाला लाजपत राय, चाचा अजीत सिंह, शहीदे आजम भगत सिंह,राम प्रसाद बिस्मिल,सुखदेव,दादा अर्जुन सिंह, गेंदालाल दीक्षित, स्वामी स्वतंत्रता, मदन लाल धींगड़ा,चापेकर बंधु,भाई बालमुकुंद,गोबिंद रानाडे जैसे सैकड़ों क्रांतिकारियों की प्रेरणा से लाखों लोगों ने अपने आपको आजादी की बलिवेदी पर आहूत कर दिया। उसी का परिणाम है कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

arya-samajs-important-contribution-in-the-independence-of-the-country-swami-adityavesh

श्रावणी के अवसर पर बोलते हुए आर्यवीर दल के राष्ट्रीय संयोजक व इस कार्यक्रम के संचालक भंवर लाल आर्य ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की आवश्यकता है। बच्चे संस्कारित होंगे तो देश का सही मायने में विकास होगा। वेद आधारित शिक्षा को बच्चों के लिए अनिवार्य कर देना चाहिए। शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि आजादी में आर्य समाज का योगदान इतिहास में दर्ज है। इसे भूला नहीं जा सकता।

इस अवसर पर हरिसिंह आर्य अध्यक्ष आर्य वीर दल जोधपुर,राजस्थान आर्य वीर दल के संचालक, चांदमल आर्य, भंवरलाल अटवाल, रोशनलाल आर्य, रितेश,गुलाबचंद,गजेसिंह, उमेद सिंह, जितेंद्र सिंह,मदन गोपाल,शिवजी सोनी,नारायण सिंह, जयनारायण, अरुण आर्य, भंवर लाल आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026