Doordrishti News Logo

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा का आयोजन

जोधपुर,भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा जोधपुर द्वारा शनिवार को महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित दो सीनियर सेकंडरी स्कूल लक्ष्मी देवी मुंधड़ा पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) एवं महालक्ष्मी बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर(हिंदी माध्यम), में भव्य व गरिमामय वातावरण में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में 22 विद्यार्थियों को कक्षा 6 से 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिषद के सदस्यों द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं भारत को जानो की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया तथा 53 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर गुरुओं का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

guru-vandan-student-abhinandan-program-organized-2

कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती,माँ भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन पश्चात राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का गायन कर किया गया। संस्थान सचिव अनुराग लोहिया ने परिषद सदस्यों का स्वागत किया।

मारवाड़ शाखा अध्यक्ष नारायण रूप राय ने संस्थान के सचिव अनुराग लोहिया को कार्यक्रम आयोजन के लिए अभिनन्दन कर उपस्थित शाखा सदस्यों का परिचय कराया।
प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद जगदीश प्रसाद शर्मा ने परिषद का संक्षिप्त परिचय देते हुए आज के कार्यक्रम की रूपरेखा सहित राष्ट्र निर्माण के आवश्यक तत्व संस्कारित शिक्षा के महत्त्व पर अपने विचार प्रभावी रूप में व्यक्त किये। गुरु-शिष्य यथा शिक्षक-विद्यार्थी के पवित्र सम्बन्ध के महत्व को भी उन्होंने समझाया।

guru-vandan-student-abhinandan-program-organized-2

परिषद की मारवाड़ शाखा के सचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल द्वारा संस्थान प्रबंधन मंडल, उपस्थित सचिव अनुराग लोहिया,निदेशक मनमोहन शाह,स्कूल प्रिंसिपल नीता तापड़िया एवं दिव्या व्यास, सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं,उनकी पूरी टीम का कार्यक्रम के आयोजन में विशिष्ट सहयोग एवं व्यवस्था के लिए उनका परिषद की ओर से आभार ज्ञापित किया।

सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। संचालन प्रकल्प प्रभारी हरी कृष्णानी ने किया एवं लोकेश मित्तल, सुन्दर लाल लखवानी, दिनेश सेठिया, कैलाश माथुर, गायत्री भारद्वाज एवं नीलम भारद्वाज ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में शाखा दायित्वधारी आकाश मेहता,गिरीश लोढ़ा,महेंद्र राज लुणावत की भी गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में शाखा सचिव डॉ पेड़ीवाल द्वारा सभी उपस्थित छात्र- छात्राओं, शिक्षकों को परिषद द्वारा राष्ट्रीय चरित्र निर्माण हेतु निश्चित शपथ दिलवाने के उपरान्त कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026