निजी कंपनी में मार्केटिंग करने वाले युवक से मोबाइल लूटा
जोधपुर, शहर के निकट झालामंड स्थित मोती मार्केट में एक युवक का मोबाइल बाइक सवार युवक लूट कर ले गया। युवक एक फर्म में मार्केटिंग करता है। कुड़ी थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: अजमेर हाल अमर ज्योति नगर एंटरप्राइजेज में काम करने वाले सुरेश पुत्र रघुवीरसिंह रावत ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मोती मार्केट झालामंड आया हुआ था। वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। तब बाइक पर आया एक युवक हाथ पर झपटा मार कर उसका मोबाइल लूट कर ले गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

