Doordrishti News Logo

कर्तव्यपरायणता,ईमानदारी,स्वामी भक्ति में दुर्गादास का जबाव नहीं-रक्षा मंत्री

जोधपुर,केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ईमानदारी,स्वामी भक्ति, कर्तव्य परायणता और सपूतों में वीर दुर्गादास का कोई जवाब नहीं था। वे दुश्मन को उसी की चाल से मात देते थे। उन्होंने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं कोई भी मारवाड़ का बाल भी बाका नहीं कर सकता। ऐसे वीर सपूत पर मारवाड़ ही नहीं पूरे देश को गर्व है। वे आज जोधपुर में वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव सालवांकलां में अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि कुछ ताकतें ऐसा अवसर तलाशती हैं, जिसे हमें समझने की जरूरत है। वीर दुर्गादास जैसा सपूत मारवाड़ में बिरला ही होता है।वीर दुर्गादास राठौड़ मुगलों से लोहा लेने में हर वक्त तैयार रहते थे। महाराजा जसवंत सिंह से कहा था कि जब तक वे जिंदा हैं दुश्मनों को मारवाड़ में घुसने नहीं देंगे। वे दुश्मनों को उसी की बनाई चाल से मात देते थे,ऐसे थे वीर दुर्गादास राठौड़। दुर्गादास ऐसे सपूत थे जिन्होंने अपनी ईमानदारी,स्वामी भक्ति कर्तव्य परायणता का परिचय दिया था, उनका कोई जवाब नहीं।

ग्रामीणों ने रखी सैनिक विद्यालय की मांग

कार्यक्रम में आज ग्रामीणों ने राजनाथ सिंह से सालवांकलां गांव में सैनिक विद्यालय की मांग की। इसके लिए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजना होगा।

यह थे मंचासीन

मूर्ति अनावरण समारोह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, पाली सांसद पीपी चौधरी,मारवाड़ राजपूत समाज से कई गणमान्य भी मौजदू थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026