जोधपुर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि को लूणी पंचायत समिति के रोहिचाखुर्द ग्राम में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। सत्याग्रही गांधी एवं देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द लूणी जोधपुर की गाइड बुलबुल द्वारा विद्यालय में सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने के उद्देश्य से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन प्रधानाचार्य रुपाराम राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया। बलदेव चौधरी, राकेश शर्मा, कपिल देव, भूपेन्द्र सिंह, भूराराम सुधार, जितेन्द्र राव, जेठाराम, कुसुमलता, सीमा बैन्दा, रामेश्वरी डाँगी, पायल चौहान कविता सिसोदिया ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी धर्मों की प्रार्थनाओं की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन गाइड कैप्टेन शशि शर्मा द्वारा किया गया।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

