मेट्रो वाइंस के प्रोपराइटर व सैल्समैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित प्रथम पुलिया स्थित शराब ठेके के अंडर ग्राउंड में सैल्समैन ने गत मई में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। वक्त घटना परिजन की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। अब परिजन ने आरोप लगाया कि शराब ठेके प्रोपराइटर एवं सैल्समैन ने मिलकर उसकी हत्या की और शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर हत्या का केस दर्ज कर फिर से जांच आरंभ की है।
देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि देसूरियान माणकलाव निवासी दिनेश पुत्र सुखाराम गवारिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई माथुराम गवारिया प्रथम पुलिया स्थित मेट्रो वाइंस शराब ठेके पर सैल्समैन था और काम करता था। गत 2 मई को उसके भाई माधुराम के ठेके के अंडर ग्राउंड में फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली थी।
थानाधिकारी सोनी ने बताया कि वक्त घटना परिजन की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके फंदे पर लटकने से मौत होना सामने आया था। अब मृतक के भाई दिनेश ने मेट्रो वाइंस के प्रोपराइटर राजेंद्र मेवाड़ा, सहयोगी पार्टनर पूनाराम एवं सैल्समैन हिमांशु के खिलाफ हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

