आंगनवाड़ी केंद्र और मकान में चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर, शहर के डांगियावास और कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर आंगनवाड़ी केंद्र और मकान में सेंध लगाकर सामान चुरा ले गए।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि रामनगर में आए आंगनवाड़ी केेंद्र में गुजरी रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगा कर वहां से दो इंवर्टर बैटरियां और इंवर्टर आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेठी देवी ने मामला दर्ज कराया। दूसरी तरफ पाली रोड स्थित सुशांत सिटी सुपरवाइजर भंवर सिंह चारण ने रिपोर्ट दी कि सुशांत सिटी में ओएसिस विला से अज्ञात चोर घरेलु सामान के साथ टूंटियां आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में कुड़ी पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

