अध्यापिका के मकान में चोरों ने लगाई सेंध
जालोरी गेट ब्रह्मबाग की घटना
जोधपुर,शहर के जालोरी गेट ब्रह्मबाग क्षेत्र में रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई। सुबह घटना का पता लगने पर पुलिस वहां पहुंची। मौका मुआयना किया। अब आस पास सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। मकान एक अध्यापिका का बताया गया है। पति भी बिल्डिंग के कार्य से जुड़े है। मकान पिछले 11-12 दिनों से सूना पड़ा था।

सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि जालोरी गेट ब्रह्मबाग में मकान नंबर 32-33 में प्रमोद कुमार पुत्र प्रेमकिशन हर्ष रहते हैं। उनकी पत्नी अध्यापिका हैं और वे खुद बिल्डिंग मैटैरियल का कार्य करते हैं। उनकी पत्नी की पोस्टिंग जालोर के आहोर तहसील में है। घर पिछले 11-12 दिनों से सूना था। आज सुबह घर में चोरी की सूचना मिली। अज्ञात घर से डेढ़ दो तोला सोने के आइटम, 30-35 हजार रूपए जो शादी के लिफाफे में थे वह चोरी हो गए। चोरों ने मुख्य द्वार की जाली पर लगा लॉक तोड़ा और सीढिय़ों के रास्ते प्रवेश किया। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में अब आस पास लगे सीसी टीवी कैमरों से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न

प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

