Doordrishti News Logo

दहेज की मांग: विवाहिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज

महिला ने रात को ससुराल में लगाया था फंदा

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती मथानिया के बड़ा कोटेचा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल में रात में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए दुुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया। इस बारे में जांच की जा रही है। पति के  साथ जेठ जेठानी को नामजद किया गया है।

मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि चेराई रामनगर निवासी तिलाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री कंचन की शादी आठ साल पहले बड़ा कोटेचा मथानिया निवासी धर्माराम के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। उससे हर बार पीहर से रूपए लाने की मांग करते रहते। रिश्तेदारों और अन्य समाज के लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया जाता था। रात को उसकी पुत्री कंचन के ससुराल वालों ने सूचना दी कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। कंचन ने टीनशेड में ओढऩे का फंदा डालकर सुसाइड किया।

थानाधिकारी भादू ने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा गया। उसके पति,जेठ और जेठानी के साथ अन्य के खिलाफ दहेज प्रताडऩा एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026