एसडीआरएफ ने छह साल में 9228 लोगों की बचाई जान
- 932 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए
- मृत जीवित पशुओं का भी किया रेस्क्यू
जोधपुर, मानसून के सीजन में कई बार भारी बारिश के चलते लोगों की जान पर बन आती है।कई बार जीवित बचाया तो है तो कई बार उन्हें मृतावस्था में पानी से बाहर निकाला जाता है। वैसे तो स्थानीय गोताखोर के साथ सिविल डिफेंस आदि की टीमें लगी हैं। मगर प्रदेश में एसडीआरएफ अपनी अलग कार्यशैली के साथ काम कर रही है। एडीआरएफ के डिप्टी कमाण्डेंट बटालियन मुख्यालय जयपुर के गणपति महावर ने दौरा किया।
जोधपुर में एसडीआरएफ के जवानों के साथ बात की और उन्हें उपलब्ध करवाए गए उपकरणों की जानकारी जुटाई। देखा जाए तो एसडीआरएफ ने साल 2016 से लेकर साल 2022 तक 932 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 9228 लोगों की जान बचाई है। साथ ही 719 मृत लोगों का भी रेस्क्यू किया गया। अभी बारिश के सीजन में जून से लेकर जुलाई माह के बीच में 42 जीवित लोगों का रेस्क्यू किया तो 30 मृत लोगों को भी पानी से निकाला गया।
एडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट गणपति महावर ने बताया कि एसडीआरएफ डीजीपी सुष्मित विश्वास,आईजी राघवेंद्र सुहासा एवं कमाण्डेंट राजकुमार गुप्ता के दिशा निर्देेशानुसार एसडीआरएफ की 8 कंपनिया लगी हुई हैं। इसमें 47 टीमें काम कर रही हैं। जो 25 जिलों में कार्यरत है। इनमें एक हैडकांस्टेबल के साथ दस कांस्टेबल,एक कांस्टेबल मयचालक को रखा गया है। एक एसओपी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इन टीमों को 74 उपकरण से सुसज्जित किया गया है। जो हर वक्त इनके साथ रहते हैं। ताकि पानी में डूबतों को बचाया जा सके और मृत लोगों एवं पशुओं को भी बाहर निकाला जा सके।
डिप्टी कमाण्डेंट महावर के अनुसार एसडीआरएफ की तरफ से साल 2016 से अब तक 932 रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए हैं। लोगों की जान बचाने के साथ मृत लोगों को भी निकाला गया है। 58 जीवित पशुओं के साथ 10 मृत मवेशी भी टीमों ने रेस्क्यू किया है। इन दिनों बारिश के सीजन में जोधपुर संभाग में जोधपुर जिले के अलावा जालोर, पाली सिरोही में टीमें कार्य कर रही हैं। प्रदेश भर में 25 जिलों में टीमें लगी हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

