Doordrishti News Logo

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

  • पर्यटन विभाग द्वारा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • 1 से 15 अगस्त के बीच होंगे आयोजन

जोधपुर, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से जोधपुर एवं पाली जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों,स्मारकों पर देशभक्ति, राजस्थान की लोक संस्कृति और विविधता से परिपूर्ण लोक कलाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केंद्र डॉ सरिता ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 1 से 15 अगस्त तक स्थानीय पर्यटक स्थलों/स्मारकों पर लघु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव केंद्र तथा राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसे भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े देशभक्ति के उत्साह को फिर से जागृत एवं नवीनीकृत कर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026