Doordrishti News Logo

नर कंकाल मिलने से सनसनी, सिर और धड़ अलग अलग हिस्सों में मिले

  • पुलिस को आशंका कोई मरीज था
  • गले में इलाज की प्लास्टिक नली मिली

जोधपुर, शहर के कायलाना रोड स्थित एक रिसोर्ट के पास में झाड़ियों में शुक्रवार को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। नर कंकाल के दो हिस्सों को पुलिस ने मौके से बरामद कर एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की तरफ से आरंभिक स्तर पर मर्ग दर्ज किया गया है। हत्या से इंकार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि दिन में सूचना मिली कि कायलाना रोड स्थित लहरिया रिसोर्ट के समीप झाडिय़ों में एक नर कंकाल के कुछ हिस्से पड़े हैं। कंंकाल रूपी सिर और धड़ अलग थलग पड़े थे। जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। डीसीपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगा है कि यह कोई मरीज था। जिसकी मौत हो चुकी थी और उसे दफनाया गया था। बाद में अभी आई बारिश में यह नर कंकाल बह कर आया गया है।

कोरोना काल में शवों को दफनाया गया

डीसीपी यादव ने बताया कि कोविड काल में काफी मौतें हुई थी। नर कंकाल के गले में प्लास्टिक की इलाज की नली मिली है। अंदेशा है कि इसकी मौत पर दफनाया गया था। हत्या जैसे आलामात नजर नहीं आ रहे। पुलिस की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। नर कंकाल को कार्रवाई एवं जांच के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। राजीव गांधी नगर पुलिस की तरफ से तफ्तीश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026