Doordrishti News Logo

फैक्ट्री में मार्बल स्लैब खिसकाते चार श्रमिक दबे,दो की मौत

दो घायलों को भेजा एमडीएम अस्पताल

जोधपुर, शहर के निकट मंडोर पुलिस थाने से आगे राइट साइड की एक पत्थर कटिंग फैक्ट्री में गुरूवार दोपहर हादसा हुआ। दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया है। श्रमिक फैक्ट्री में मार्बल स्लैब को खिसकाने का काम कर रहे थे तब हादसा हुआ।

एसीपी मंंडोर राजेंद्र्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि मंडोर पुलिस थाने से आगे राइट साइड में सुशील स्टोन फैक्ट्री है। यहां पर दोपहर में कुछ श्रमिक मार्बल स्लैब को खिसकाने का काम कर रहे थे। 12गुणा 8 साइज की स्लैब जो तिरछी थी उन्हें सीधा किया जा रहा था। तब एक स्लैब को खिसकाने के समय 10-15 स्लैब एक साथ फिसल कर श्रमिकों पर गिर गई। हादसे में लूणी के सतलाना निवासी ढलाराम, झंवर के बड़लों का बास निवासी सिंकदर, तापू ओसियां के धड़ा का बास निवासी प्रेमसिंह एवं राजसमंद के देवगढ़ मदारिया निवासी बलवीरसिंह दब गए।

हादसे से फैक्ट्री में अन्य श्रमिकों में हडक़ंप मच गया। आननफानन में स्लैब को हटाया गया। तब तक सिकन्दर और ढलाराम की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर, मंडोर थानाधिकारी मनीष देव आदि वहां पहुंचे। गंभीर  रूप से घायल हुए बलवीरसिंह एवं प्रेमसिंह को एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026