कायलाना तख्तसागर में जान देने आए दो युवकों को बचाया
जोधपुर, मानसिक रूप से परेशान लोगों के लिए सुसाइड पाइंट बन चुके कायलाना तख्तसागर में आने वालों को सिलसिला जारी है। गुरूवार की सुबह दो लोग सुसाइड के इरादे से आए। मगर उन्हें वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और गोताखोरों ने बचा लिया। बुधवार की शाम को भी एक युवक यहां पर पहुंचा था।
जोधपुर के वैष्णनगर का रहने वाला एक युवक आत्महत्या करने पहुचा उसे पानी में उतरते ही वहां मौजूद गोताखोर अशोक सिंह भरत चौधरी, रामू चौधरी हैड कांस्टेबल फेली राम मीणा व आरएसी के जवान ने पकड़ कर बचा लिया।
इसी तरह सुबह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी एक युवक भी अपनी जान देने के लिए तखतसागर पहुंच गया। अपनी एक्टिवा खड़ी कर वह इधर-उधर घूमते हुए पानी में उतरने का मौका तलाशने लगा। इस बीच गोताखोर दाऊ लाल मालवीय, भरत चौधरी, अशोक सिंह, रामू चौधरी और पुलिस राजीव गांधी थाना के हेड कॉन्स्टेबल फेली राम मीणा, सुरेश सुरेश व राजेंद्र ने उसे रोक लिया।
पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी घरेलू परेशानियों से पूरी तरह से थक चुका है। ऐसे में जान देने के लिए यहां पहुंचा। दोनों को समझाइश कर परिजन को बुलाया गया। बाद में उनके साथ भेज दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

