Doordrishti News Logo

मकान में चोरी, पानी की मोटर और दरवाजा ले गए चोर

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 में एक मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से पानी की मोटर और छत का दरवाजा चोरी कर ले गए। भवन मालिक ने कुड़ी थाने में इस बाबत केस दर्ज करायाा।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मेडिकल मार्केट जालोरी गेट बारी में रहने वाले अमित छंगाणी पुत्र सुनील दत्त की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका एक मकान कुड़ी सेक्टर 3 में भी है। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से पानी की मोटर और छत का दरवाजा ही चुरा ले गए।

दो बाइक चोर पकड़े, गाड़ी बरामद

कुड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के एक प्रकरण में दो आरोपियों राइतानिया डीडवाना हाल केके कॉलोनी निवासी राजू पुत्र प्रतापसिंह राठौड़ एवं बीजेएस गांधीपुरा गली नंबर 2 निवासी निर्मल पुत्र नेमीचंद मेघवाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की एक बाइक को जब्त किया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: