Doordrishti News Logo

तौसीफ खान प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत के जिला सह-संयोजक नियुक्त

जोधपुर,प्रांतीय (राजस्थान) मुस्लिम तेली महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको एवं संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री अशरफ अली खिलजी की अनुशंसा पर तौसीफ खान बैलिम को जोधपुर जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि तौसीफ खान बैलिम को कौम की खिदमत के लिए चुना गया है। इंशा अल्लाह वे कौम के हर कार्य के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर महापंचायत के जिला महासचिव सैयद वसीम अख्तर,कोषाध्यक्ष ताहिर कैफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: