Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत प्रदेश के हर थाने में स्वागत कक्ष के निर्माण के बाद सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के विधायक कोष से 11 लाख रुपए की लागत से खांडाफलसा थाने में स्वागत कक्ष का निर्माण करवाया गया है। इस नवनिर्मित स्वागत कक्ष का शुक्रवार को विधायक सूर्यकांता व्यास ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दक्षिण नगर निगम के उपमहापौर किशन लड्ढा साथ थे। स्वागत कक्ष के निर्माण कार्य को देखकर विधायक व्यास ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बल्लभ प्रकाश की प्रशंसा की और उनके कार्य को सराहा। विधायक व्यास ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस नवनिर्मित स्वागत कक्ष का लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किया जाएगा। व्यास के दौरे के दौरान खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने विधायक का स्वागत कर थाने का औपचारिक निरीक्षण भी करवाया। थाने की व्यवस्था को देख विधायक व्यास ने थाना प्रभारी व उनके कार्यशैली की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान राजेश, दीपक थानवी, पीडब्ल्यूडी एईएन शशि कला भी मौजूद थी। जयनारायण व्यास कॉलोनी में 114 तोला सोना और 3 किलो चांदी व लाखों की नकदी चोरी होने की वारदात का 36 घंटे में खुलासा करने पर खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत का विधायक सूर्यकांता व्यास ने माला पहनाकर उनको बधाई दी।