Doordrishti News Logo

भक्तों ने गाये भजन ,पाया प्रसाद

जोधपुर, चांदपोल रोड स्थित रिकतेश्वर भैरुनाथ मंदिर शुक्रवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस बारे में सिमरथ राज व्यास ने बताया कि पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीनतम रिकतेश्वर भैरुनाथ मंदिर में गोधूलि वेला में संध्या की महाआरती के साथ पौष बड़े का आयोजन किया गया। व्यास ने बताया कि हिंदू परंपरा में पौष बड़े का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त भी निर्धारित है। इसी मुहूर्त के अनुसार भगवान की महाआरती कर उपस्थित श्रद्घालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमाली समाज जोधपुर के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, अरविंद श्रीमाली, मंजू व्यास, अमिता श्रीमाली, श्रीगोपाल, नरेंद्र ओझा, मुकेश दवे, राजेश श्रीमाली, सुधांशु टाक, नरेंद्र बोहरा, एसआर व्यास, रघु दवे,पंकज व्यास, मंजीत दवे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026