Doordrishti News Logo

रामदेवरा के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में हुई थी सैनिक की मौत

बाप, क्षेत्र के टेकरा निवासी सैनिक देवीसिंह पुत्र सुमेरसिंह का बीती रात रामदेवरा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शुक्रवार को टेकरा गांव में सैनिक की सैन्य सम्मान के साथ अत्येंष्टी की गई। दुर्घटना के बाद उनके शव को पोकरण ले जाया गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद सैनिक का शव शुक्रवार को टेकरा गांव लाया गया। पोकरण से सैन्य अधिकारी व जवान तथा बाप से तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी भी टेकरा पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले सेना के जवानो ने सैनिक की पार्थिव देह को सलामी दी। सैनिकों ने हथियार झुका दो मिनट का मौन रखा तथा पुष्पचक्र अर्पित किए। अंतिम संस्कार में मौजूद सभी की आंखे नम हो गई।
जानकारी के अनुसार देवीसिंह कुमाऊं रेजिमेंट में थे। दो माह से वह अवकाश पर आए हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सैनिक का परिवार फलोदी में रहता है। 31 जनवरी को उनको ड्यूटी पर जाना था। गुरूवार रात को वह अपनी कार से आवश्यक कार्य के लिए फलोदी से पोकरण जा रहे थे। इस बीच दुर्घटना हो गई। अंत्येष्टि के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुनसिंह, किसान नेता चतुरसिंह, सावंत सिंह, भोमसिंह, नखतसिंह, नरपतसिंह, रतनसिंह, मगसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025