Doordrishti News Logo

बीसूका के उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान 20 को समीक्षा बैठक लेंगे

जोधपुर, उपाध्यक्ष (बीसूका) डॉ. चन्द्रभान की अध्यक्षता में जिला स्तर पर बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धि एवं वर्ष 2022-23 में प्रथम तिमाही (अप्रेल,2022 से जून, 2022) तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की जायेगी तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के अन्तर्गत जिले में अब तक की हुई प्रगति की समीक्षा व चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जायेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: