Doordrishti News Logo

जोधपुर जिले में सुरक्षित मातृत्व का महा अभियान शुरू

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अभिनव पहल

  • अब हर माह एक दिन जिले भर में रहेगी वात्सल्य अभियान की गूंज
  • जिला कलक्टर ने खोखरिया के स्वास्थ्य केन्द्र से किया अभियान का शुभारंभ

जोधपुर, जिले भर की गर्भवती महिलाओं के लिए गुरुवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा, जब जिले में इन महिलाओं की सेहत का ख्याल रखने के लिहाज से कई प्रकार की परामर्श सेवाओं,जाँचों एवं उपचार से लाभान्वित किया गया।

निरोगी राजस्थान की दिशा में अनुकरणीय पहल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निरोगी राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में जच्चा-बच्चा दोनों की सेहत सुरक्षा के सरोकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में जोधपुर जिला प्रशासन की यह ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय पहल ख़ासा सम्बल देने वाली रहेगी।

जोधपुर जिले में सुरक्षित मातृत्व का महा अभियान शुरू

एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर

मौका था मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य रक्षा के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अभिनव पहल के रूप में इस अपूर्व आयोजन का। इस नवाचार के अन्तर्गत जोधपुर जिले भर में एक साथ वात्सल्य अभियान का पूरे उत्साह के साथ आगाज हुआ। इस पहल की थीम ‘एक कदम मातृत्व की ओर’ है।

जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने इस महत्त्वाकांक्षी वात्सल्य अभियान का शुभारंभ गुरुवार को जिले के मण्डोर क्षेत्र अन्तर्गत खोखरिया गांव के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र से किया।
जिला कलक्टर ने इस दौरान वहां एकत्रित गर्भवती महिलाओं से बातचीत की और इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराते हुए आगामी समय में हर माह होने वाले अभियान के दिन आकर लाभ लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे आदि अधिकारियों ने इस अभियान में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

हर माह एक दिन होगा गर्भवती महिलाओं के नाम

अपनी तरह के इस अनूठे अभियान में हर माह किसी एक निश्चित दिन जिले भर में इसी तरह की गतिविधियों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किए जाने की परंपरा आरंभ की गई है।

एक ही दिन में हजारों महिलाएं लाभान्वित

अभियान के अन्तर्गत जिले भर में तमाम श्रेणियों के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी प्रकार की जांचें और आवश्यक दवाइयों का वितरण, पोषण संबंधित परामर्श,टीकाकरण और कोविड वैक्सीनेशन आदि की गतिविधियां संपादित हुईं। इनसे जिले भर की हजारों महिलाएं लाभान्वित हुई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026