कार का शीशा फोड़कर पर्स और मोबाइल चुराया
जोधपुर,शहर के चौपासनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन के समीप एक कार के शीशे फोड़कर शातिर पर्स और मोबाइल चुरा ले गया। पीडि़ता ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर महालक्ष्मी स्कूल के पास में रहने वाली ममता पत्नी प्रवीण भाटी की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह शादी समारोह में चौपासनी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस आई थी। जहां अपनी कार को पार्क किया था। अज्ञात चोर उसकी कार का शीशा फोडक़र पर्स चुरा ले गया। पर्स में उसका मोबाइल और अन्य सामग्री थी। पुलिस ने अब घटना में जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

