Doordrishti News Logo

अधिवक्ता की मोपेड का टक्कर मार बाइक सवार ने मांगे रूपए, धमकाया

जोधपुर, शहर के पावटा चौराहा के पास में मोपेड सवार अधिवक्ता को एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। मोपेड को क्षतिग्रस्त करने के साथ उससे ही मारपीट की और रूपयों की डिमांड करते हुए धमकाया। अज्ञात शख्स के खिलाफ अधिवक्ता की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि चौपासनी गांव स्थित एक रिसोर्ट के समीप रहने वाले विवेक शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा की तरफ से रिर्पोट दी गई। इसमें बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है। सोमवार को वह दिन में पावटा चौराहा से निकल रहे थे। तब एक बाइक सवार युवक ने तेजी से आते हुए उनकी मोपेड को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त करने के साथ रूपयों की डिमांड करने लगा। युवक ने उन्हें धमकाया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026