Doordrishti News Logo

पता पूछने के बहाने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा

बाइक सवार दो लुटेरों की कारस्तानी

जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ में झोपड़ी रोड पर सब्जी लेकर घर लौट रही महिला से रविवार की शाम को बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट की। युवकों ने पता पूछने के बहाने उसके गले से मंगल सूत्र तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि क्षितिज पेट्रोल पंप के पीछे झोपड़ी रोड की रहने वाली अंतु देवी पत्नी जसवंत रविवार की शाम को सात बजे सब्जी लेकर घर की तरफ लौट रही थी। तब एक बाइक पर दो युवक आए और महादेवनगर जाने का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगी इतने में एक युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र तोड़ कर ले गए। वह चिल्लाई तब तक दोनों बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने घटना में मामला दर्ज करते हुए आस पास सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: