Doordrishti News Logo

अच्छे मानसून की कामना के लिए जोधपुर में ऑनलाइन होगा 13वाँ रंग मल्हार

जोधपुर,13वाँ अन्तर्राष्ट्रीय रंग मल्हार 10 जुलाई को जोधपुर में भी ऑनलाइन आयोजित होगा। वरिष्ठ चित्रकार डॉ विद्यासागर उपाध्याय की परिकल्पना पर आधारित वार्षिक आयोजन रंग मल्हार 2022 का आयोजन रविवार 10 जुलाई को किया जाएगा।

जोधपुर कार्यक्रम के संयोजक केशव वरनोती ने बताया कि राजस्थान में 13 वर्ष पूर्व इन्द्रदेव को खुश करने के लिये के कलाकारों द्वारा प्रारंभ किया गया रंगों का अनुष्ठान रंग मल्हार 13 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस आयोजन में हर वर्ष पर्यावरण के अनुकूल वस्तु को केनवास के धरातल के रूप में लिया जाता हैं और वस्तुओं पर चित्रांकन किया जाता है।

अब तक हुए रंगमल्हार के आब्जेक्ट्स छाता, हेट, मास्क, फिरकी, कार, आर्मी हेलमेट, ग्लोब,साइकिल, लालटेन,पंखी,केरीबैग,टीशर्ट रहे अब इस वर्ष का ऑब्जेक्ट झंडा है।

इस वर्ष रंग मल्हार के लिए वस्तु के रूप में कपड़े के बने झण्डे पर चित्रांकन करना तय हुआ है। इस कपड़े के झंडे पर विरासत,पर्यावरण, योग आदि विषयों पर कलाकार अपनी -अपनी शैली में चित्रांकन करेगें। इस आयोजन का मकसद सांस्कृतिक सौहार्द,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति को युवाओं से परिचित कराना है। यह आयोजन इस वर्ष ऑफलाइन और ऑनलाइन तथा विदेशी कलाकारों के लिये ऑनलाईन होगा।

चित्रकार यतीश कासरगोड ने बताया कि 10 जुलाई को जोधपुर में यह रंग मल्हार का पांचवा आयोजन होगा।
जोधपुर में रंग मल्हार का प्रथम आयोजन 2018 में आयोजित किया गया था। जिसमें जोधपुर के कलाकारों द्वारा लालटेन पर चित्रण किया था। विगत वर्षों में जोधपुर के कलाकारों द्वारा लालटेन, बीजणी, कैरीबैग, टी शर्ट पर चित्रण किया गया था।

आयोजन में ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर के प्रदीप्त किशोर दास एवं 27आर्ट पॉइन्ट के टीकम खंण्डपा का सहयोग रहेगा। यह आयोजन भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों में आयोजित किया जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026