Doordrishti News Logo

प्रोबेशनर प्रशिक्षणार्थियों के रूप में पटवारियों के नियुक्ति आदेश जारी

जोधपुर, राजस्व मण्डल अजमेर निर्देशानुसार पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2021 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को जोधपुर जिला आवंटित किये जाने के फलस्वरूप इनको पटवारी पद पर 2 वर्ष की प्रोबेशन अवधि के लिए जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा प्रोबेशनर प्रशिणाणार्थी के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश उनके निवास स्थान के पते पर प्रेषित किये जा रहे हैं। इन अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज मय चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं पुलिस विभाग द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र की जांच,सत्यापन 15 जुलाई तक जिला कलक्टर कार्यालय मे करवा कर 18 जुलाई को पटवार प्रशिक्षण शाला कालीबेरी सूरसागर जोधपुर में प्रशिक्षण के लिए उपस्थिति प्रस्तुत करनी है। ये चयनित अभ्यर्थी जिला कलक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाक्षा में उपस्थित होकर भी अपने नियुक्त आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: