Doordrishti News Logo

शराब के लिए रूपए नहीं देने पर मारपीट, 4700 लूटे

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित कुत्तों का बाड़ा क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर साढ़े चार हजार रूपए लूट लिए गए। पीडि़त से दो बदमाशों ने शराब पीने के लिए रूपए मांगे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब आरोपियों की तलाश आरंभ की है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि घटना में रामदेव पेट्रोल पंप के पीछे कृष्ण कॉलोनी में किराए पर रहने वाले मूलत: उत्तर प्रदेश के करण पुत्र महेश की तरफ से के स दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह कुत्तों का बाड़ा क्षेत्र से निकल रहा था। तब आकाश पंडित और अनिल पंडित नाम के दो शख्स ने उसका रास्ता रोका और शराब के लिए रूपए मांगे। रूपए नहीं दिए जाने पर मारपीट की और जेब से 4700 रूपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: