श्रावण मास 14 से,नही होंगे मांगलिक कार्य,जैन संतों का होगा आगमन
जोधपुर,भगवान शिव की आराधना का महत्वपूर्ण पर्व सावन माह का आगाज14 जुलाई को होगा। कृष्ण पक्ष श्रावण मास आरंभ होने के साथ ही अब मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। चातुमार्स का भी आरंभ होगा। ऐसे में शहर में जैन संतों का आगमन रहेगा और प्रवचन,कथाओं का दौर शुरू हो जाएगा। शादी विवाह समारोह आदि पर भी ब्रेक रहेगा जो आगामी चार माह तक रहेगा। इसके बाद सावों का सीजन शुरू हो पाएगा।
भगवान शिव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाने वाला श्रावण का महिना 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार सावन में चार सोमवार रहेंगे। 14 जुलाई को श्रावण मास का कृष्ण पक्ष आरंभ होगा। 8 अगस्त को अंतिम सोमवार रहेगा। इस दौरान शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक जलाभिषेक के साथ रूद्री पाठों का वाचन होगा। भगवान शिव की कथाएं श्रवण की जाएगी।
जैन संतों का भी श्रावण मास में चातुमार्स आरंभ हो जाएगा। जिसके चलते आगामी चार माह तक मांगलिक कार्य नही होंगे। जैन संतों का इस अवधि में चातुर्मास रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए अपने इष्ट की आराधना के लिए श्रावण मास अतिउत्तम माना जाता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

