Doordrishti News Logo

अवैध शराब के साथ महिला सहित अन्य गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की बनाड़ और करवड़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इनसे देशी मदिरा बरामद की गई।
बनाड़ पुलिस थाने के एसआई सहदेव ने रेलवे फाटक के सामने सांसी बस्ती खोखरिया में अवैध रूप से शराब ले जाने पर वहीं की रहने वाली मुकाबली पत्नी रमेश देवड़ा को गिरफ्तार कर उसके पास से 47 पव्वे और दो बोतल मदिरा बरामद की।

करवड़ पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल शिवलाल ने केलावा कलां गांव में महेंद्रराम पुत्र चैनाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर 30 पव्वे शराब बरामद की। दोनों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: